असुरक्षित यौन संबंधों के कारण फैलता है हर्पीस, बीमारी होने पर नजर आते हैं यह लक्षण

1964

हर्पीस का सबसे पहला और मुख्य लक्षण है दाने निकलना। आमतौर पर लोग इन्हें एलर्जी समझकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन हर्पीस होने पर दानों में पानी होता है। यह दाने प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के कई हिस्सों पर हो सकते हैं। यह हर दिन साइज में बढ़ते ही जाते हैं।

असुरक्षित यौन संबंध अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आते हैं। आमतौर पर लोग मानते हैं कि असुरक्षित यौन संबंधों के कारण व्यक्ति को एड्स हो सकता है। लेकिन हर्पीस भी एक ऐसी ही बीमारी है, जो असुरक्षित यौन संबंधों के कारण फैलती है। यह समस्या होने पर व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट से लेकर शरीर के अन्य हिस्सों पर पानी भरे दाने निकल आते हैं। धीरे−धीरे यह थोड़े बड़े होते जाते हैं और फिर फूट जाते हैं। जब यह पानी शरीर के अन्य भागों पर फैलता है तो इससे शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वह दाने हो जाते हैं। हर्पीस की समस्या होने पर इस इंफेक्शन को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लक्षण बार−बार उभरते हैं और उस समय के केवल उसका इलाज किया जा सकता है। यह समस्या होने पर दानों के अलावा भी कई लक्षण नजर आते हैं। तो चलिए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में−